दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक न्यूज चैनल के चल रहे कार्यक्रम में हंगामा इतना बढ़ गया कि 'आप' और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
'आप' ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए पूरे मामले की लिखित जानकारी दी है। जिसमें बताया गया है कि तुगलकाबाद में डीडीए के पार्क में एक न्यूज चैनल चुनावों से सम्बन्धित डिबेट कार्यक्रम करा रहा था।
इस मामले में हुई जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनो ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है। इसके साथ ही आप के उम्मीदवार सहीराम की गाड़ी में भी आग लगा दी गई।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी समर्थकों पर आरोप लगाया कि उन लोगों ने आप के उम्मीदवार की गाड़ी में आग लगा दी। मामले पर आप ने ये भी कहा है कि पार्टी इस चुनाव में बौखला गई है।
क्या कहते हैं बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी
बीजेपी विधायक रमेश बिधूड़ी का कहना है कि 3 बजे हमने शिकायत दर्ज कराई थी और पांच बजे गाड़ी में आग लगा दी गई। लोगों का काम है आरोप लगाना है। पहले वो मेरा भतीजा नहीं है पार्टी का कार्यकर्ता है।
इनके लोगों ने ही गाड़ी में आग लगाई है हम पर बेवजह आरोप लगाया गया है। आरोपी साजिश रच रही है। आम आदमी पार्टी लोगों की संवेदना हासिल करना चाहती है जैसे इन्होंने पहले लोगों को गुमराह किया था अब फिर ये लोगों को गुमराह करना चाहते हैं।
वहीं आप ने आरोप लगाया है कि साउथ दिल्ली में बीजेपी सांसद के भतीजे ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर आप कार्यकर्ताओं पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इस पूरी घटना में 10 लोगों के घायल होने की खबर है।
मामले पर शुरु हो गई राजनीति
आप ने इस पूरे मामले पर पुलिस की भूमिका को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। पार्टी के मुताबिक पुलिस पूरे मामले का तमाशा देखती रही। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
आप नेता सहीराम पहलवान ने मामले पर ट्वीट करके लिखा है ये बीजेपी के कार्यकर्ता पूरी तैयारी से आए थे।
BJP workers came prepared for a fight, they burnt my car in front of police: Sahiram Pehalwan (AAP) on AAP-BJP clash pic.twitter.com/0HQlILBCWv— ANI (@ANI_news) January 3, 2015
मामले के बाद आप के प्रवक्ता दिलीप पांडेय ने 'बीजेपी की दबंगई' नाम से ट्वीट कर दिया। रमेश बिधूड़ी के गुंडों ने आप कार्यकर्ताओं और आप उम्मीदवार सहीराम के साथियों पर हॉकी और डंडों से हमला किया। ये पूरी तैयारी से आए थे।
वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने कहा है हमारे कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही खुद के नेता की गाड़ी में आग लगा ली है। वो इस तरह से हंगामा खड़ा कर राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश कर रहे हैं।
ट्विटर पर छिड़ा घमासान
वहीं बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी ने भी ट्वीट कर कहा है कि बीजेपी अगर डरी हुई है तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जनसभाओं में इस तरह के घटनाओं को बढ़ा रहे हैं।
If BJP is scared then why is AAP trying to disrupt our public meetings?: Meenakshi Lekhi, BJP on AAP-BJP clash pic.twitter.com/o8j8g7oVjD— ANI (@ANI_news) January 3, 2015
आप नेता आशुतोष ने कहा है कि दिल्ली में बीजेपी कार्यकर्ता हंगामा कर रहे हैं उन्हें लगता है कि वो दिल्ली को नहीं जीत पाएंगे।
This is BJP's character, to spread violence. They know they are losing Delhi polls: Ashutosh (AAP) on AAP-BJP clash pic.twitter.com/qBuHGncA5J— ANI (@ANI_news) January 3, 2015
वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय कहते हैं कि किसी को लगता है कि बीजेपी ऐसा कर रही है तो वो पोलिस के पास जाएं।
If someone provokes them they shud go to police: Satish Upadhyay on clash between AAP & BJP workers pic.twitter.com/f3UR7BXDnz— ANI (@ANI_news) January 3, 2015