फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरी मिर्च खाने से हुई दो साल की बच्ची की मौत

Mon, 14 Mar 2016 05:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भ्रूण हत्या
विज्ञापन
तेज तीखी हरी मिर्च आपकी आंखों में आंसू तो लाती होगी और आपके कान जरूर खड़े करती होगी लेकिन ये किसी की जान भी ले सकती है ऐसा आपने शायद ही सुना हो। जी हां हरी मिर्च ने दिल्ली में एक दो साल की बच्ची की जान ले ली।
विज्ञापन


बच्ची ने अपने घर में मिर्च खाली जिसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद उसे बचाया नहीं जा सका। एम्स के डॉक्टरों के अनुसार बच्ची बिल्कुल स्वस्थ थी, उसे बचाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन बचाया नहीं जा सका।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार बच्ची का पोस्टमॉर्टम एम्स में हुआ था। उस रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया है कि बच्ची की मौत सांस लेने में हुई तकलीफ के चलते हुई है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी सांस की नली में कोई तरल पदार्थ जाकर फंस गया था जिसकी वजह से उसे सांस रुक गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्च खाने के बाद कई मिनट के लिए ट्रॉमा में जा सकते हैं

हरी ‌मिर्च ने ली बच्ची की जान
मालूम हो कि जिन्हें तीखा खाने की आदत नहीं होती, वो मिर्च खाने के बाद कई मिनट के लिए ट्रॉमा में जा सकते हैं, लेकिन दो साल की इस बच्ची के मामले में तो उसकी मौत ही हो गई।

मिर्च खाने के 24 घंटे के अंदर उसे बचाने के लिए क्या क्या नहीं किया गया। अटॉप्सी सर्जन डॉ. चितरंजन बेहेरा ने कहा कि इस तरह मौत होना कोई पहली या दुर्लभ घटना नहीं है। हालांकि एम्स में ऐसा पहला केस आया है।

डॉक्टरों ने इस केस स्टडी को मेडिकल-लीगल जर्नल में छापा है ताकि दूसरे डॉक्टरों व आम लोगों को ये पता चल सके कि एक मिर्च से क्या हो सकता है और किस तरह अपने खान-पान का खयाल रखें।

जानकारी के अनुसार मिर्च खाने के बाद बच्ची को कई बार उल्टियां हुई थीं और शायद उसी दौरान पेट की सामग्री सांस की नली में भर गई थी जिससे बच्ची सांस नहीं ले सकी और उसकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें