फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीश्री के मंच से बोले केंद्रीय मंत्री - कुछ लोगों के दिमाग में है गंदगी

Mon, 14 Mar 2016 11:42 AM IST
संतोष कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव
विज्ञापन
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने बेशक यमुना नदी के किनारे विश्व सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित करने के एवज में आर्ट ऑफ लिविंग पर जुर्माना लगाया है। लेकिन रविवार को मंच पर पहुंचे ज्यादातर केंद्रीय मंत्रियों के मुताबिक, आयोजन से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू तो यहां तक बोल गए कि गंदगी कुछ लोगों के दिमाग में है। महोत्सव में आने से वह दूर हो सकती है। आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने महोत्सव के आयोजन पर श्रीश्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां संस्कृति का प्रचार हो रहा है। पूरा विश्व एक मंच पर आया है।

यहां पर्यावरण को कोई परेशानी नहीं है। कृष्ण का पूरा बचपन यमुना के किनारे बीता। आज यहां इतना विशाल जन सैलाब पहले कहीं देखा। वहीं, वेंकैया नायडू ने कहा कि आयोजन के पहले कुछ लोग कह रहे थे कि इससे पर्यावरण को नुकसान होगा।
विज्ञापन


लेकिन आज यहां किसी तरह को कोई नुकसान नहीं दिख रहा है। यमुना साफ है, आबोहवा साफ व स्वच्छ है। यहां गंदगी नहीं है। गंदगी उन लोगों के दिमाग में है। अगर वह यहां आते तो उनका दिमाग भी साफ हो जाता।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि आयोजन को रोकने की बहुत कोशिश हुई थी। लेकिन यहां का पर्यावरण बहुत सुंदर है। भारत ऐसा देश है जो विभिन्न संस्कृतियों को अपने में समेटने की ताकत रखता है। आज इसे गुरुजी ने कर दिखाया है।
विज्ञापन

यमुना को साफ करने की  गुरुजी करें अगुवाई : केजरीवाल

विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माना कि यमुना नदी को साफ करने के लिए कई सरकारों को, मंत्रालयों को एकसाथ आना होगा। आज गुरुजी की बाईं तरफ केंद्र सरकार बैठी है और दाईं तरफ दिल्ली सरकार। गुरुजी पहल करें कि दोनों सरकारें एकसाथ आकर यमुना को साफ करने के लिये आगे आएं। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भरोसा दिया कि दिल्ली सरकार इसके लिये प्रतिबद्ध है। साथ ही उम्मीद भी जताई कि केंद्र सरकार भी इस काम में पीछे नहीं रहेगी। केजरीवाल ने कहा कि गुरुजी के नेतृत्व में यमुना को अगर हम साफ कर सकें तो काम पूरा होगा।

इससे पहले केजरीवाल ने कार्यक्रम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह केवल गुरुजी के अध्यात्म, प्यार व मोहब्बत का असर है कि दुनिया भर के लोग यहां इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दुनिया में नफरत का माहौल पैदा करने की कोशिश हो रही है, उसे प्रेम व मोहब्बत से जीता जा सकता है। गुरुजी इसे दुनिया में फैलाने में सफल रहे हैं।

केजरीवाल ने खुद को स्वार्थी बताते हुए मांग की कि दिल्ली सरकार के कई कामों में वालंटियर की जरूरत होती है। ऐसे में उनकी अपेक्षा है कि गुरुजी अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को देने की कृपा करें। साथ ही उम्मीद भी जताई कि वह उनकी मांग को पूरा भी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें