फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट बनवाना होगा आसान

Mon, 12 Oct 2015 07:52 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अब लोगों को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नगर विकास विभाग इसकी प्रक्रिया और आसान करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


जल्द ही नगर निगम के उप नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भी जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर सकेंगे। फिलहाल नगर निगम और पालिकाओं के नगर स्वास्थ्य अधिकारी इन प्रमाणपत्रों को जारी करते हैं।

दरअसल, केवल एक अधिकारी को पूरे शहर के प्रमाणपत्र जारी करने का अधिकार दिए जाने से प्रक्रिया जटिल हो रही है। प्रमाणपत्र समय से जारी नहीं हो पाते। जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र पाने के लिए लोगों को नगर स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नगर विकास विभाग इस प्रक्रिया को सरल करने के लिए जोनल अधिकारियों, उप नगर आयुक्त और अधिशासी अभियंता को जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रहा है।

नगर विकास विभाग ने सभी निगम और पालिकाओं के अधिकारियों से उनके सुझाव मांगे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इस नई व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रमाणपत्र बनाने के काम में न केवल तेजी आएगी बल्कि लोगों को परेशान भी नहीं होना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें