फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के खिलाफ चौंकाने वाला पोस्टर

Sun, 21 Dec 2014 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के टिकट पर लक्ष्मी नगर से विधायक बनने के बाद विवाद के चलते आप से किनारा कर चुके विनोद कुमार बिन्नी के समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर वार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इस पोस्टर में जहां बिन्नी को सच्चा व स्थिर बताया गया वहीं केजरीवाल को पलटू व भगौड़ा बताया है। बिन्नी के पार्टी से अलग होने के बाद कुछ समय पूर्व ही बिन्नी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आगामी मध्यावधि विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही थी।

विनोद कुमार बिन्नी से जब इस बारे में बात की गई तो उनका जवाब था कि वह पोस्टर पर लिखे शब्दों से तो सहमत हैं लेकिन वह पोस्टर उन्होंने नहीं लगवाए हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है यह पोस्टर मेरे किसी शुभचिंतक या फिर केजरीवाल के किसी विरोधी ने लगाया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि वह बीजेपी व कांग्रेस का भी नाम पोस्टर के पीछे ले रहे हैं। उन्होंने फिर दोहराया कि वह केजरीवाल के खिलाफ ही चुनाव लड़ेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें