फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर बाइक स्टंटबाजों से कार वाले परेशान

Thu, 26 Dec 2013 10:09 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार तड़के नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर करीब 10 बाइकों पर सवार लड़के-लड़कियां रेस लगाने पहुंचे और बीच सड़क पर स्टंट करने लगे। इस दौरान नोएडा की ओर से आने वाले वाहन चालकों को समस्या हुई तो पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही बाइकर्स फरार हो गए।
विज्ञापन


सुबह करीब छह बजे 10 बाइक पर सवार लड़के-लड़कियां नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दौड़ लगा रहे थे। बीच-बीच में बाइकर्स स्टंट करते तो अन्य वाहन चालकों को परेशानी हुई। कुछ लोगों ने विरोध किया तो बाइकर्स ने उनके साथ अभद्रता की।

वाहन स्वामियों ने इस मामले की सूचना कासना पुलिस को दी। बाइक रेसिंग की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्सप्रेस वे की ओर दौड़ी। लेकिन बाइकर्स रांग साइड से निकलकर सर्विस रोड पर आ गए और वहां से मेन रोड पार कर भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस ने अन्य थानों से भी संपर्क किया लेकिन आरोपी बाइकर्स को गिरफ्तार नहीं कर पाई। एक प्रत्यक्षदर्शी सुभाष सिंह ने बताया कि, सुबह से ही कुछ बाइक सवार युवक युवतियों द्वारा रेसिंग की जा रही थी जिससे अन्य वाहन स्वामियों को परेशानी हो रही थी। जो भी व्यक्ति विरोध करता बाइकर्स उसी से अभद्रता करने लगते थे।

गौरतलब है कि, दिल्ली और नोएडा के कुछ युवक युवतियां बाइक रेस और स्टंट करने के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर अक्सर आते रहते हैं। विशेषकर अवकाश के दिन वह इस तरह की हरकत करना मौज मस्ती समझते हैं। पुलिस पहुंचती है, लेकिन उससे पहले ही वे रफूचक्कर हो जाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें