फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: चाइनीज मांझे का कहर, कटी बाइक सवार युवक की गर्दन

Tue, 07 Aug 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी चाइनीज मांझे पर पाबंदी नहीं लग पा रही है। सोमवार शाम को नांगलोई फ्लाईओवर पर बाइक सवार युवक की चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई। गर्दन से अचानक खून का फुव्वरा फूटा तो लोग मदद को भागे। 
विज्ञापन


पीड़ित बाइक सवार किशोर कुमार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, मांझे से उसकी गर्दन की कोई संवेदनशील नस नहीं कटी। डॉक्टरों ने टांके लगाकर उसकी अस्पताल से छुट्टी कर दी। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। 

बाहरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन कराने की बात कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार किशोर कुमार परिवार के साथ मंगोलपुरी आर-ब्लॉक में रहता है। किशोर मुंडका स्थित एक चप्पल की फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर है। 
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह बाइक से अपने घर के लिए निकला। इस बीच जैसे ही वह नांगलोई फ्लाईओवर पर पहुंचा अचानक उसकी गर्दन पर सरसराहट हुई और गर्दन में तेज दर्द होने लगा। 
विज्ञापन

किशोर ने फौरन बाइक रोकी तो उसने देखा कि गर्दन पर चाइनीज मांझा लिपटा था। इस बीच किशोर की गर्दन से तेजी से खून बहने लगा। राहगीर आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। 

जहां डॉक्टरों ने पहले उसकी गर्दन का खून रोका। बाद में उसकी गर्दन की खाल पर टांके लगा दिए गए। इलाज के बाद डॉक्टरों ने किशोर की छुट्टी कर दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें