फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीछे हटो माता के होंगे दर्शन': राह चलते युवकों ने महिला से कही ऐसी बात, उसे हो गया यकीन... मिला ऐसा झटका

Mon, 03 Mar 2025 06:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

आरोपियों ने उनको कहा कि तुम मुसीबत में हो। जिसके बाद आरोपी ने उनको पेड़ का पत्ता लाने को कहा। इसके बाद आरोपी जो-जो कहते रहे वह वही करती रही। जब तक उसको सच्चाई पता चलती तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
राह चलती महिला को दो युवकों ने बनाया शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद के गांव अनगपुर में रहने वाली महिला को सम्मोहित कर सोने के जेवर उतरवाकर आरोपियों ने कहा कि वह दो कदम पीछे होंगी तो उनको माता दिखाई देंगी, जिसके बाद वह मन्नत मांग सकती हैं। महिला जैसे ही दो कदम पीछे हटीं तो दोनों आरोपी बाइक सहित भाग गए। थाना सूरजकुंड पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गांव अनगपुर निवासी अनीता मंडल ने बताया कि वह मूल रूप से जियागंज वेस्ट बंगाल की रहने वाली है। अभी वह डोमका मोहल्ले में शिव मंदिर के पास परिवार के साथ रह रही है। वह ड्यूटी से अपने घर को आ रही थी। तभी ओमेक्स सोसाइटी के पास अपोलो मेडिकल फार्मेसी के पास पहुंचीं, तो दो लड़के बाइक पर सवार होकर आए और उनको बोले की वह हरिद्वार से आए हैं। 
विज्ञापन

आरोपियों ने उनको कहा कि तुम मुसीबत में हो। जिसके बाद आरोपी ने उनको पेड़ का पत्ता लाने को कहा। जिसके बाद महिला ने कान की बाली और नाक का कोका उतार कर पत्ते पर रख दिया। उसके बाद आरोपियों ने महिला से कहा कि वह दो कदम पीछे हटेंगी तो तुमको  माता दिखाई देंगी। तुम माता से मन्नत मांग सकती हो। जैसे ही महिला पीछे हटी तो आरोपी बाइक लेकर भाग गए। महिला ने बताया कि बाइक के ऊपर कोई नंबर प्लेट भी नहीं थी। थाना सूरजकुंड पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें