फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक बोट कंपनी का फ्रेंचाइजी हेड विजय कसाना गिरफ्तार

Fri, 07 Jun 2019 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन

बाइक बोट कंपनी के नेशनल फ्रेंचाइजी हेड विजयपाल कसाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहां से उसे दादरी कोतवाली लाया गया है। आरोपी कंपनी में निदेशक भी बन गया था। कसाना के हादसे में घायल होने के बाद मेरठ पल्लवपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती होने और पुलिस के हत्थे चढ़ने की खबर बृहस्पतिवार को ही प्रकाशित कर दी गई थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी से शुरुआती पूछताछ में आरोपियों के संबंध में मिली जानकारी के बाद गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश शुरू कर दी है। वहीं, कंपनी पर केस दर्ज कराने वाले सभी निवेशकों को पुलिस ने सूचना देकर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। 

निवेशकों ने ही बुधवार को पुलिस को विजयपाल कसाना के सर्वहित अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी थी। पुलिस ने अस्पताल में कर्मी तैनात कर उसे निगरानी में ले लिया था। बृहस्पतिवार को आला अधिकारियों व चिकित्सक से राय लेने के बाद आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी शिलेश कुमार यादव और स्वाट-2 टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। एक के बाद एक लगभग 33 एफआईआर आरोपियों पर दर्ज हो चुकी हैं। इनमें कुछ में एक से अधिक निवेशक हैं। इसके अलावा कई निवेशकों ने अलग-अलग माध्यम से एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायत दी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें