फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, दिल्ली पुलिस को पड़ी फटकार

Fri, 23 Aug 2019 04:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अनंत सिंह - फोटो : Facebook
विज्ञापन

लगभग एक हफ्ते से फरार चल रहे बिहार के पटना जिले के मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार(23 अगस्त) को दिल्ली के साकेत अदालत में आत्मसर्मपण कर दिया है। गौरतलब है कि अनंत सिंह के घर से एक एके-7 राइफल और ग्रेनेड बरामद हुआ था और उसके बाद से ही वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार थे।

विज्ञापन


अनंत सिंह के कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के बाद अदालत ने दिल्ली पुलिस को केस के बारे में सभी सूचना और विवरण पेश करने को कहा है। अदालत ने इसके लिए पुलिस को 30 मिनट का समय दिया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस अनंत सिंह से सवाल-जवाब कर रही है।

अदालत ने सुनवाई के दौरान पुलिस से ये भी पूछा कि केस के दस्तावेज पेश करने में इतना समय क्यों लग रहा है। कोर्ट ने ये भी पूछा कि अनंत सिंह प्रभावी शख्स हैं इसलिए तो ऐसा नहीं हो रहा? इस पर दिल्ली पुलिस ने जवाब दिया कि उन्होंने अनंत सिंह की फोटो बिहार पुलिस को भेजी है और वहां से जानकारी मांगी है। इसके साथ ही पुलिस ने अनंत सिंह की कस्टडी की भी मांग की है।
विज्ञापन



फरार होने के बाद उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया था। 19 अगस्त को जारी वीडियो में अनंत सिंह ने कहा था कि उन्हें गिरफ्तारी का डर नहीं और दो-तीन दिन के बाद अदालत में सरेंडर कर देंगे।

गौरतलब है कि अनंत सिंह ने 19 अगस्त के बाद गुरुवार(22 अगस्त) को भी एक वीडियो जारी किया था। उन्होंने इसमें कहा था कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है। वह पुलिस के सामने नहीं बल्कि अदालत में आत्मसमर्पण करेंगे। मुझे अदालत पर भरोसा है।

अनंत सिंह ने पटना पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें पता चला है कि राज्य की सत्ताधारी जदयू के सांसद ललन सिंह, मंत्री नीरज कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने मेरे खिलाफ साजिश रचकर एक रिश्तेदार के माध्यम से घर में हथियार रखवाए थे। मालूम हो कि एके-47 राइफल रखने के लिए पुलिस ने उनपर आतंकवाद विरोधी कानून के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें