फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे बड़ी चोरी: कौन है 36 किलो सोने का मालिक? अभी तक नोएडा पुलिस पता न कर पाई

Fri, 22 Apr 2022 04:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नोएडा में हुई अब तक की सबसे बड़ी चोरी के मामले में पुलिस अभी तक मालिक का पता नहीं लगा पाई है। यह चोरी सिल्वर सिटी-2 सोसाइटी के फ्लैट नंबर-301 से हुई थी। जिसमें 36 किलो सोना और छह करोड़ से अधिक की नकदी चोरी हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में हुई अब तक की सबसे बड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने चोरी हुआ 36 किलो सोना और छह करोड़ से अधिक की नकदी तो बरामद कर ली है, लेकिन इसका मालिक कौन है, ये भी तक पता नहीं चला है। चोरी की यह घटना करीब दस महीने पहले हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भी भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच के लिए आयकर विभाग और ईडी को भी पत्र लिखा था। पहली अभी भी उलझी है कि इस सोने और रुपये का मालिक कौन है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। सिल्वर सिटी-2 सोसाइटी के फ्लैट नंबर-301 से 36 किलो सोना और छह करोड़ से अधिक की नकदी चोरी हुई थी। पुलिस ने 11 जून 2021 को छह आरोपियों को पकड़ा भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें