केदारनाथ सिंह दिल्ली में करीब चार दशक से ज्यादा समय से रहते हुए भी ग्रामीण संवेदना के कवि बने रहे। छल-बल की इस राजधानी में भी उन्होंने अपने आस-पास गंगा-सरयू के दोआबे का एक गांव बसा लिया था।
विज्ञापन
2 of 6
kedarnath singh
यह गांव उनकी चेतना में बसता था। इस गांव से संबंध बनाए रखने के लिए वे बार-बार स्मृतियों में जाते रहे। सहज ग्रामीण संवेदना उन्हें एक विशिष्ट काव्य-दृष्टि देती थी। इस काव्य-दृष्टि का ही कमाल था कि बरामदे में रखी हुई कुदाल पर एक शानदार कविता लिख सकते थे।
विज्ञापन
3 of 6
kedarnath singh
उनकी कविता में आते ही कुदाल सिर्फ एक भौतिक वस्तु नहीं रह जाती, बल्कि एक चुनौती बन जाती है। कवि की दृष्टि कुदाल की भौतिक उपस्थिति को श्रमजीवी वर्ग की उपेक्षा और विक्षोभ का प्रतीक बना देती।
4 of 6
kedarnath singh
कुदाल, जिसका कद सदी के इस अंधकार में धीरे-धीरे बढ़ रहा है और जिसे दरवाजे पर छोड़ना खतरनाक है, सड़क पर रख देना असंभव और आभिजात्य घर में जिसके लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे में उस कुदाल का क्या किया जाए, यह एक बहुत बड़ा प्रश्न बन जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
केदारनाथ सिंह
केदार जी की कविता में यह धार लोकजीवन से उनके जुड़ाव की वजह में आई, जहां चीजों के साथ लोगों के संबंध बड़े रागात्मक होते हैं। मानसून की प्रथम बौछार के बाद जब पहली बार खेत में हल भेजा जाता है तो उसकी पूजा की जाती है। यही वे संस्कार हैं जो चकिया(बलिया) के गोबर से लीपे आंगन से दिल्ली के आधुनिक या उत्तर आधुनिक जीवन तक केदार जी का पीछा करते रहे।
और केदार जी ने भी इनसे पीछा छुड़ाने के बजाए इन्हें आत्मसात कर करके बचाए रखने का हरसंभव प्रयास कियाष केदार जी का वास्तव में लोकजीवन की संवेदना के कवि थे, पर उनकी दृष्टि वैश्विक है। दरअसल, लोक-राग ने ही उनके मन में काव्य के बीज बोए थे।