आम आदमी पार्टी में पैदा हुए विवाद को खत्म करने की कोशिशों के बीच पार्टी की एक वरिष्ठ नेता ने योगेंद्र यादव, शांति भूषण और प्रशांत भूषण पर बेहद गंभीर आरोप लगाकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।
पार्टी के इस वरिष्ठ नेता ने इन तीनों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ये सभी मिलकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए एक नई जंग छेड़ने के लिए बड़ी मात्रा में पैसा निवेश कर रहे हैं।
बता दें कि यह दावा पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की सदस्य वंदना सिंह ने किया है। उनका कहना है कि अगले हफ्ते होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले 'आवाम' से उन्हें कई ईमेल, फोन और संदेश आ चुके हैं।