फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर का निकला कैरेक्टर ढीला: भोजपुरी अभिनेता ने स्कूल मालिक से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, पुलिस ने ऐसे धरा

Thu, 02 Mar 2023 08:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अभिनेता ने बताया कि वह वह पहलवान चौक, बटला हाउस जामिया नगर में बेसमेंट में स्टार फिल्म नाम से वर्ष 2014 से ऑफिस चलाता है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में भोजपुरी अभिनेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्म अभिनेता व यू-ट्यूबर मो. शाहिद उर्फ स्टार उर्फ राज सिंघानिया उर्फ राज उर्फ लल्लन उर्फ लाद्दन (25) स्कूल मालिक से एक करोड़ रुपये ऐंठना चहाता था। उसने स्कूल मालिक को हत्या के आरोपी फहाद के नाम पर फोन किया था। अभिनेता पैसे वसूल कर पाता उससे पहले ही दक्षिण-पूर्व जिले के स्पेशल स्टाफ ने उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद कर लिया गया है। मो. शाहिद के खिलाफ पहले से जालसाजी, झपटमारी व आर्म्स एक्ट आदि के नौ से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी राजेश देव के अनुसार जामिया नगर निवासी मेहरुद्दीन अंसारी (47) ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस को 27 फरवरी को शिकायत दी थी कि किसी के उसके पास 25 फरवरी को फोन किया और एक करोड़ रुपये मांग रहा है। आरोपी खुद को हत्या के आरोपी फहाद व बल्लू का भतीजा बता रहा है। 

मामला दर्जकर जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी दिनेश मोराल की देखरेख में एसआई नवीन कुमार, एसआई आकाश तोमर व हवलदार महेंद्र की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने उस मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाली जिससे रंगदारी के लिए फोन आया था। इसके बाद इंस्पेक्टर दिनेश मोराल की टीम ने आरोपी भोगल निवासी शाहिद स्टार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अभिनेता ने बताया कि वह वह पहलवान चौक, बटला हाउस जामिया नगर में बेसमेंट में स्टार फिल्म नाम से वर्ष 2014 से ऑफिस चलाता है। इस दौरान वह फहाद के संपर्क में आया। फहाद ने उसे ऐसे पैसे वाले व्यक्ति की तलाश करने के लिए बोला था जिससे मोटी रकम ऐंठी जा सके। मो. शाहिद को पता लगा कि पीड़ित बिल्डर है और उसके दो स्कूल हैं। फहाद के कहने पर उसने 25 फरवरी को एक करोड़ रुपये ऐंठने के लिए स्कूल मालिक को फोन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें