फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sub Junior National Boxing Championship: ग्रेनो के भव्य ने जीता स्वर्ण पदक, यूपी के तीन बॉक्सर फाइनल में हारे

Mon, 25 Mar 2024 03:27 PM IST
श्याम जी. जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भव्य प्रताप ने स्वर्ण पदक जीता। हालांकि यूपी टीम के विशुपाल, रुद्राक्ष और आदित्य फाइनल में अपने मुकाबले हार गए और उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
 
विज्ञापन
सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सोमवार को फाइनल मुकाबले में सादोपुर गांव के भव्य प्रताप ने 58-61 किलोग्राम श्रेणी में हरियाणा के बॉक्सर सिद्धांत को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। हालांकि यूपी टीम के विशुपाल, रुद्राक्ष और आदित्य फाइनल में अपने मुकाबले हार गए और उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। भव्य प्रताप ने पहली बार बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले ही नहीं प्रदेश का भी नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में सोमवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। यूपी के साथ अन्य प्रदेशों के बॉक्सरों ने भी अपने मुकाबले जीते। इससे पहले रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। यूपी के पांच बॉक्सर ने सेमीफाइनल मुकाबले में उतरे। सहारनपुर के नकुड़ निवासी विशुपाल ने पंजाब के, भव्य और आदित्य ने वेस्ट बंगाल के और रूद्राक्ष ने छत्तीसगढ़ के बॉक्सर को हराकर सेमीफाइनल मुकाबला जीता। जबकि मेरठ के सुहैब मणीपुर के बॉक्सर से अपना मुकाबला हार गए। 

इसके अलावा अन्य राज्यों के बॉक्सरों ने भी क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया था। सोमवार को जब लोग होली खेल रहे थे तब देश भर के बॉक्सर फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने के लिए मुकाबला कर रहे थे। आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता में कुल देश भर के बॉक्सरों ने कुल 112 पदक जीते। अलग अलग वजन के वर्ग में स्वर्ण, रजत के अलावा दो कांस्य पदक दिए गए। यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद कुमार, स्वीप कॉर्डिनेटर धीरज कुमारी, कोच सोनम, प्रमोद कुमार, प्रवेश कुमार, दीपिका तिवारी आदि विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें