फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में 24 दिसंबर को दाखिल होगी भारत जोड़ो यात्रा, जानिए पूरा शेड्यूल

Wed, 21 Dec 2022 09:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

यात्रा में पहुंचने के लिए प्रत्येक वार्ड से पार्टी के कार्यकर्ताओं और दिल्लीवासी बसों में रवाना होंगे। भारत जोड़ो यात्रा में दिल्ली के नागरिकों, आरडब्लूए. सामाजिक संगठन, स्कूल, सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल होगी। सुबह 6 बजे बॉर्डर से यात्रा शुरू होगी और करीब 12 किलोमीटर का रास्ता तय करने के बाद जयराम आश्रम चौक पर विश्राम के लिए रुकेगी। दोपहर 1.30 बजे के बाद यात्रा निजामुद्दीन, आईटीओ चौक, राजघाट होती हुई शाम 4.30 बजे लाल किला पहुचेगी।

विज्ञापन


यात्रा में पहुंचने के लिए प्रत्येक वार्ड से पार्टी के कार्यकर्ताओं और दिल्लीवासी बसों में रवाना होंगे। भारत जोड़ो यात्रा में दिल्ली के नागरिकों, आरडब्लूए. सामाजिक संगठन, स्कूल, सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारी भी शामिल होंगे। प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में ‘‘मिले कदम, जुड़े वतन-हम चलेंगे, हम जुड़ेंगे’’ नारे के साथ एक मिस कॉल नंबर 9625777907 भी जारी किया गया। भारत जोड़ो यात्रा में वेबसाइट  www.bharat jodoyatradelhi.in पर लॉगइन कर यात्रा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए फार्म भरने के बाद यात्रा में शामिल होने के लिए ई-पास जारी किया जाएगा। यात्रा से जुड़ने के लिए वेबसाइट पर 23 दिसंबर को 12 बजे तक कोई भी पंजीकरण करवा सकता हैं। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  जय प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि जिसके दिल में दर्द होगा वही देश की ज्वलंत समस्याओं, नफरत व सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ रहे राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के साथ जुड़ेगा। उन्होंने  आरोप लगाया कि सरकार के तानाशाही रवैये के कारण देश बिखर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

25000 पंजीकरण
प्रदेश कार्यालय में भारत जोड़ो यात्रा के पंजीकरण के लिए बने कंट्रोल में अब तक 25000 से अधिक कार्यकर्ता और नागरिक पंजीकरण करवा चुके हैं। यात्रा के प्रचार के लिए पोस्टर, होर्डिंग, पेंटिंग सहित एफएम पर भी राहुल गांधी का संदेश प्रसारित किया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार प्रसार के लिए हर घर पंफलेट बंटवाए जा रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन, जेपी अग्रवाल, सुभाष चोपड़ा, अरविंदर सिंह लवली ने संबोधित किया। 

108 दिन बाद दिल्ली में प्रवेश करेगी 
अनिल कुमार ने कहा कि देश में ज्वलंत मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी, नफरत की भावना, सांप्रदायिकता व तानाशाही सरकार के देश विरोधी निर्णयों के खिलाफ राहुल गांधी ने जनता के लिए जनता के दरबार में जाना सही समझा। देशवासियों के हितों की रक्षा के लिए सात सितंबर को कन्याकुमारी से 3,570 किलोमीटर की 150 से अधिक दिन की यात्रा। 108 दिन बाद यात्रा 24 दिसम्बर को हरियाणा से होकर दिल्ली में बदरपुर बॉर्डर से प्रवेश करेगी। 

लोगों में उत्साह: माकन
अजय माकन ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, नफरत की भावना, गरीब अमीर के बीच बढ़ती खाई और चुनिंदा लोगों को सरकार की ओर से फायदा पहुंचाने के खिलाफ हमारे नेता राहुल गांधी ने देश की आवाज बनकर भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है।

संपर्क साध रहे
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। इसमें शामिल होने के लिए डॉक्टर, वकील, प्रोफेसर, टीचर, व्यापारी सहित पेशेवर भी कांग्रेस के साथ संपर्क साध रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें