25000 पंजीकरण
प्रदेश कार्यालय में भारत जोड़ो यात्रा के पंजीकरण के लिए बने कंट्रोल में अब तक 25000 से अधिक कार्यकर्ता और नागरिक पंजीकरण करवा चुके हैं। यात्रा के प्रचार के लिए पोस्टर, होर्डिंग, पेंटिंग सहित एफएम पर भी राहुल गांधी का संदेश प्रसारित किया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार प्रसार के लिए हर घर पंफलेट बंटवाए जा रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन, जेपी अग्रवाल, सुभाष चोपड़ा, अरविंदर सिंह लवली ने संबोधित किया।
108 दिन बाद दिल्ली में प्रवेश करेगी
अनिल कुमार ने कहा कि देश में ज्वलंत मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी, नफरत की भावना, सांप्रदायिकता व तानाशाही सरकार के देश विरोधी निर्णयों के खिलाफ राहुल गांधी ने जनता के लिए जनता के दरबार में जाना सही समझा। देशवासियों के हितों की रक्षा के लिए सात सितंबर को कन्याकुमारी से 3,570 किलोमीटर की 150 से अधिक दिन की यात्रा। 108 दिन बाद यात्रा 24 दिसम्बर को हरियाणा से होकर दिल्ली में बदरपुर बॉर्डर से प्रवेश करेगी।
लोगों में उत्साह: माकन
अजय माकन ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, नफरत की भावना, गरीब अमीर के बीच बढ़ती खाई और चुनिंदा लोगों को सरकार की ओर से फायदा पहुंचाने के खिलाफ हमारे नेता राहुल गांधी ने देश की आवाज बनकर भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है।
संपर्क साध रहे
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। इसमें शामिल होने के लिए डॉक्टर, वकील, प्रोफेसर, टीचर, व्यापारी सहित पेशेवर भी कांग्रेस के साथ संपर्क साध रहे हैं।