फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर पालिका के अध्यक्ष सोना सिंह गिरफ्तार, वजह जान हैरान रह जाओगे

Wed, 11 Apr 2018 08:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर पालिका के अध्यक्ष गिरफ्तार किए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में दो अप्रैल को जिले में हुए उपद्रव के मामले में आरोपी बसपा नेता और गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सोना सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मामले में सोना सिंह की गिरफ्तारी के लिए गढ़ पुलिस ने उनके आवास पर कई बार दबिश दी थी, लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आए। एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि सूचना के
आधार गढ़ कोतवाल एनके सिंह व उनकी टीम ने सोना सिंह को एनएच-24 स्थित बुलंदशहर रोड कट से सोमवार सुबह करीब सात बजे गिरफ्तार कर लिया। 

वह अपनी कार में ड्राइवर के साथ गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रहे था। सोमवार दोपहर सोना सिंह को हापुड़ की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था मामला

bharat bandh - फोटो : अमर उजाला
दो अप्रैल को गढ़ में उपद्रव हुआ था। भीड़ में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ कर सामान भी खुर्दबुर्द कर दिया था। इस मामले में व्यापारियों ने अलग-अलग केस दर्ज कराए थे, जबकि इंस्पेक्टर एनके सिंह ने भी अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कराया था। 

जिनमें पुलिस समेत चार मुकदमों में चेयरमैन सोना सिंह को नामजद किया गया था, जबकि तीन मुकदमों में अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामले में अगले ही दिन पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर 15 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया था। 

लेकिन पालिका चेयरमैन सोना सिंह की गिरफ्तारी न होने पर कहीं कोई गाज न गिर जाए, इसको लेकर स्थानीय पुलिस लगातार संभावित स्थानों पर दबिश देने के साथ ही सुरागरसी करने में जुटी हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें