फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! कहीं आपके घर तो नहीं पहुंच गया ‘कैप्टन गोगो’, इसके बारे में क्या जानते हैं आप

Thu, 29 Mar 2018 05:04 PM IST
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आपका बेटा, भाई या घर का कोई सदस्य आजकल खुद में ही खोया रहता है, अकेले रहना उसे पसंद है तो आपको सावधान होने की जरूरत है। अच्छी तरह से पड़ताल कर लें, कहीं आपके घर पर ‘कैप्टन गोगो’ ने दस्तक तो नहीं दे दी है।

विज्ञापन


देखने में मामूली सा कागज नजर आने वाले इस कैप्टन गोगो में ही युवा अब भांग, चरस, गांजा, अफीम और स्मैक भरकर पी रहे हैं। जिस प्रकार युवाओं की भीड़ इन कागजों को खरीद रही है, उससे साफ पता चलता है कि ‘दूध-दही का खाणा’ वाले हरियाणा में नशे के सौदागर अपनी पैठ जमा चुके हैं। उधर, पुलिस-प्रशासन इससे पूरी तरह से अनजान बना हुआ है।

किशोर-युवा वर्ग सबसे बड़ा खरीदार
इन वर्जिन पेपर को खरीदने वाले सबसे ज्यादा 14 साल के किशोर से लेकर 20 साल तक के युवा हैं। फरीदाबाद सेक्टर-14 स्थित नशा मुक्ति केंद्र के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जगत सिंह तेवतिया भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि पिछले कुछ समय से 14 से 20 साल तक के बीच नशे की लत का ग्राफ बढ़ा है।

विज्ञापन

क्या है कैप्टन गोगो

gogo
अमर उजाला संवाददाता को नशे में प्रयोग होने वाले इस बारीक कागज की जानकारी मिली तो कई दिनों तक शहर की प्रमुख पान की दुकानों पर नजर रखी गई। कागज की यह पैकिंग छिपाकर रखी जाती हैं।

सिर्फ मांगने पर ही ग्राहक को यह सामान दिया जाता है। पहचान छिपाकर संवाददाता ने जब एक दुकानदार को भरोसे में लेकर उससे बात की तो दुकानदार ने कई ब्रांड के बारीक पेपर दिखाए। कैप्टन गोगो बहुत ही बारीक पारदर्शी कागज है। इसका पैक बाजार में आठ रुपये में मिलता है।

पीले रंग की पैकिंग में बारीक कागजों की संख्या दो होती है। इसमें एक मोटे कागज की स्ट्रीप भी होती है। बारीक कागज को रोल करके भांग, चरस, स्मैक आदि को भरकर इसे सिगरेट का रूप दिया जाता है।
विज्ञापन

ऐसे दुकानदारों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी

मोटे कागज की स्ट्रीप को रोल करके फिल्टर बनाया जाता है। बारीक और मोटे कागज दोनों के सिरों पर लगी गोंद इसे आसानी से चिपका देती है। इसके अलावा मेड इन फ्रांस की ओसीबी वर्जिन पेपर पैकिंग भी उपलब्ध है। वर्जिन पेपर नामक मेड इन फ्रांस की यह पैकिंग 10 से 15 रुपये में बेची जाती है।

नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई की जाती है। शहर में इस प्रकार बारीक पेपर की खाली सिगरेट और कागज की बिक्री वाकई चौंकाने वाली बात है। इस पर अब नजर रखी जाएगी।

देखा जाएगा कि यह किस तरह का पेपर है और इसका प्रयोग क्या है। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - सूबे सिंह, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें