फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्शा पास करने से पहले निगम से ली जाएगी NOC

Sun, 07 Jun 2015 09:07 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम का प्रस्ताव लागू हुआ तो जीडीए से नक्शा पास कराने से पहले बिल्डरों को नगर निगम के जलकल विभाग से भी एनओसी लेनी होगी।
विज्ञापन


जलकल विभाग के जीएम रतन लाल ने जीडीए अधिकारियों को पत्र भेजकर अनापत्ति पत्र अनिवार्य करने के लिए कहा है। उनका कहना है कि बिना एनओसी के बहुमंजिला बिल्डिंग बन जाने से शहर में सीवर और पेयजल संसाधन छोटे पड़ने लगे हैं। इसकी वजह से सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं।
विज्ञापन


छोटी लाइनें बढ़ चुके दबाव को नहीं झेल पा रही है। नक्शा पास करने से पहले एनओसी ली जाए तो सीवर और पेयजल की लाइनों का आकलन भी किया जा सकेगा।

उनका कहना है कि नक्शा पास करने से पहले पावर कारपोरेशन, पीडब्ल्यूडी, निगम के संपत्ति विभाग समेत कई डिपार्टमेंट से एनओसी ली जा रही है तो जलकल को भी इसमें शामिल किया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें