एग्जिट पोल आने के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। अधिकांश एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। लेकिन मंगलवार को ट्विटर पर '10 मार्च अखिलेश आ रहें हैं' तेजी से ट्रेंड हो रहा है।
उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण के मतदान के बाद सोमवार को सभी पांच राज्यों के एग्जिट पोल आ गए हैं। अधिकांश एग्जिट पोल में यूपी में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। लेकिन मंगलवार को ट्विटर पर '10 मार्च अखिलेश आ रहें हैं' तेजी से ट्रेंड हो रहा। जिस पर यूजर्स ने मिलजुली प्रतिक्रियाएं दीं।
सोमवार को यूपी में अंतिम चरण का मतदान पूर्ण होते ही एग्जिट पोल जारी कर दिए गए। 13 अलग-अलग न्यूज चैनलों और एजेंसियों में से 11 ने अनुमान जताया है कि सूबे में फिर से भाजपा सरकार बन सकती है। दो एग्जिट पोल में समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार बनने का आसार है। देशबंधु और 4-पीएम के सर्वे में यह दावा किया गया है।
विज्ञापन
वास्केल जी नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि जो ट्रेंड कर रहे हैं, कृपया जल्द से जल्द यूपी छोड़ दें।
जयंत नाम के एक यूजर ने एग्जिट पोल में सपा गठबंधन को 235 से 240 सीटें दी हैं।