फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड की जानकारी ली और खाली कर दिया खाता

Tue, 14 Apr 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को बैंक मैनेजर बताने वाले ठग ने युवक को झांसा देकर उसके बैंक खाते के एटीएम कार्ड की जानकारी हासिल कर ली। कॉल करने के दौरान ही उसके खाते से 24 हजार निकाल ले गए। फोन काटने के फौरन बाद युवक ने एटीएम बूथ जाकर बैलेंस चेक किया तो खाते में मात्र 263 रुपये ही बचे थे। पुलिस ने शिकायत तो ले ली लेकिन केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


एनआईटी पांच निवासी दिनेश एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्होने एटीएम कार्ड के लिए बैंक में आवेदन किया था। कुछ दिन पहले ही उन्हें एटीएम कार्ड मिला था। उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल को उनके पास खुद को बैंक मैनेजर बताने वाले किसी व्यक्ति का फोन आया।

कथित बैंक मैनेजर ने बताया कि उनके एटीएम कार्ड का पासवर्ड किसी और एटीएम कार्ड से मैच कर रहा है, इसलिए समस्या हो रही है। कुछ और बातें करने के बाद उसने दिनेश से कार्ड पर छपे आगे और पीछे के नंबर, पिन नंबर और कार्ड की एक्सपायरी डेट पूछ ली।
विज्ञापन


दिनेश को कॉल होल्ड करने के लिए कहा, इस दौरान उनके खाते से 24,742 रुपये निकल गए।  शक होने पर फोन कटते ही उन्होंने नजदीक के एटीएम में जाकर बैलेंस चेक किया तो एकाउंट में मात्र 223 रुपये बचे थे। एसएचओ एनआईटी ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें