मेवात जिले के कुछ कस्बों के बाजारों में बिक रही बिरयानी में बीफ (गो मांस) मिला है। हिसार के लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की जांच लैब से इसकी पुष्टि हुई है।
हालांकि विश्वविद्यालय की ओर से इस बारे में अधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है। नाम न छापने की शर्त पर विश्वविद्यालय के डॉक्टरों ने बताया है कि मेवात से यहां जांच के लिए लाए गए सात सैंपल में से पांच पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय ने सरकार के पास भेज दी है। गौरतलब है कि मेवात के बाजारों में गोरक्षा के लिए गठित विशेष टास्क टीम ने छापेमारी कर सैंपल लिए थे।
ये सैंपल लगातार गो सेवा आयोग द्वारा जांच की मांग उठाए जाने के बाद लिए गए थे। इनमें से ही लिए गए सात सैंपल विश्वविद्यालय में भेजे गए।