फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सीएम के खिलाफ हो रही साजिश, मोदी के इशारे पर सुरक्षा में बरती गई लापरवाही'  

Fri, 09 Sep 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Kejriwal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली पुलिस पर हमला बोला। 
विज्ञापन


पार्टी ने आरोप लगाया कि मोदी के इशारे पर केजरीवाल के सुरक्षा इंतजाम में लापरवाही बरती गई है। साथ ही आशंका जाहिर की कि कहीं यह किसी बड़ी दुर्घटना का पूर्वाभ्यास तो नहीं है। 

खास बात यह कि केंद्र सरकार पर आरोप लगाने वालों में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल थे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सवाल किया कि बुधवार शाम तक दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव ऑफिस की तरफ से आगाह करने के बाद भी यह सब हुआ।
विज्ञापन


हमले के तुरंत बाद वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट किया कि दिल्ली चुनाव से पहले के सारे दृश्य मौजूद हैं। परिणाम भी वैसा ही रहेगा। परोक्ष तौर पर केंद्र पर हमला करते हुए उन्होंने आगे लिखा कि यह जो तुम्हारे हाथ में चाकू-छुरी और बेंत हैं, यह सब तुम्हारी हार के स्वीकार के संकेत हैं।
विज्ञापन

'चैनलों के कैमरे पहले ही बुलाए गए थे'

मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
ट्वीट के साथ विश्वास ने शेमऑनमोदीपुलिस का हैचटैग भी किया। थोड़ी देर में यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। उधर, सिसोदिया ने लिखा कि दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में धक्का-मुक्की होती रही और वह मूकदर्शक बनी रही।

चैनलों के कैमरे पहले ही बुलाए गए थे। इससे जाहिर होता है कि यह सब प्री-प्लान था। दूसरी तरफ आप के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि पुलिस ने पहले भाजपा को बताया कि सुरक्षा नहीं दी जाएगी। फिर केजरीवाल पर हमला हुआ। 

क्या मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई बड़ी साजिश चल रही है? वहीं, दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडे ने कहा कि कल ही दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा से मना किया और आज भाजपा ने अपना रंग दिखाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें