फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस की किल्लत से परेशान होने को रहिए तैयार

Mon, 21 Jul 2014 12:56 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सोमवार से गैस की किल्लत शुरू हो जाएगी। एनएच 58 पर पड़ने वाली गैस एजेंसियां वैसे तो खुली रहेंगी, मगर सप्लाई नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन


अब शिवरात्रि के बाद ही गैस की सप्लाई सुचारु हो पाएगी। सोमवार से अगले चार दिन तक एनएच 58 कांवड़ियों के रंग में रंगा नजर आएगा। इस दौरान एनएच 58 के आसपास बसी कालोनियों में गैस की सप्लाई पांच दिन तक प्रभावित रहेगी।

वेस्टर्न यूपी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन के अध्यक्ष इरेश कुमार ने बताया कि एनएच 58 पर चार गैस एजेंसियां स्थित है। एक एजेंसी में औसतन 25 हजार ग्राहक पंजीकृत हैं। ऐसे में करीब एक लाख ग्राहक प्रभावित होंगे। गैस एजेंसियां खुली रहेंगी, लेकिन गैस प्लांट से सप्लाई नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन


रूट डायवर्जन के कारण बड़े वाहन एजेंसियों तक नहीं पहुंच पाएंगे। इससे गैस का बैकलॉग भी बढ़ेगा। शिवरात्रि के बाद सप्लाई नियमित हो जाएगी, मगर बैकलॉग खत्म होने में सप्ताह भर लग जाएगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें