फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत, बवाल

Sat, 09 Aug 2014 06:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
बस अड्डे के सामने दुकान के ऊपर से बिजली की 11 हजार वोल्ट की गुजरने वाली तार के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान मृतक के परिजनों को मुआजा देने व उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने गुडगांव-अलवर रोड पर शव रखकर काफी देर तक जाम रखा। माहौल में तनाव को देखते हुए अप्रिय घटना से निपटने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात करना पड़ा। नूंह एसडीएम व डीएसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीण किसी तरह शांत हुए और जाम खोला।

गांव गंडूरी के मुकीम खां की नूंह में वेल्डिंग की दुकान है। दुकान के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज की बिजली की लाइन गुजरती है। बताते हैं कि शुक्रवार को वह दुकान की छत पर चढ़ा हुआ था। रात के समय बारिश होने से छत गीली थी। जिसकी वजह से छत पर बिजली का करंट आ गया।
विज्ञापन


इसकी चपेट में आने पर मुकीम छत पर बुरी तरह झुलस दिया। बाद में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों का आरोप है कि बिजली की लाईन नीची होने की शिकायत कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से कर चुके हैं, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मृतक के चचेरे भाई मुस्ताक ने बताया कि जल्द ही मृतक को उचित मुआवजा नहीं मिला और आरोपी बिजली कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया, तो वह दुबारा सड़क जाम करेंगे। एसडीएम त्रिलोकचंद ने बताया कि फिलहाल मृतक के परिजनों को प्रसाशन की ओर से एक लाख रूपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया है। इस मामले की जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें