फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड की लड़ाई में घायल शख्स का वीडियो बनाते रहे लोग, अस्पताल में तोड़ा दम

Sat, 04 Aug 2018 08:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में दो सांड की लड़ाई के दौरान एक सांड ने फल विक्रेता को पीछे से टक्कर मारकर बुरी तरह रौंद दिया। इससे युवक के सिर में गंभीर चोट आ गई। 

विज्ञापन

एक अन्य युवक के पीछे भी सांड दौड़ा, लेकिन लोगों ने शोर मचाकर उसे बचा लिया। घटना बुधवार रात की है युवक को स्थानीय अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया था जहां, शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई।

ईकोटेक-3 थाना प्रभारी राजपाल तोमर ने बताया कि मूलरूप से अतरौली अलीगढ़ निवासी अली (22) अलीवर्दीपुर गांव में किराये पर रहता था। अली रेहड़ी पर फल बेचता था। 
विज्ञापन


बुधवार को भी वह हल्द्वोनी गांव के पास फल बेच रहा था। इसी दौरान दो सांड आपस में लड़ने लगे। इस बीच एक सांड ने पीछे से उसे सींग से जोरदार टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद उसे बुरी तरह रौंद डाला।

वीडियो बनाते रहे लोग
दो सांडों के आपस में लड़ने और युवक को रौंदने के दौरान भीड़ का शर्मनाक चेहरा सामने आया। मौके पर लोग वीडियो बना रहे थे, लेकिन अली की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। हालांकि, जैसे ही सांड दूसरे युवक की ओर बढ़ा लोगों ने शोर मचाकर उसे बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें