फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएस बस्सी ने केजरीवाल को दी बहस की चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दो-दो हाथ करने के मूड में दिख रहे हैं। पुलिस आयुक्त ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को सार्वजनिक मंच पर बहस करने की चुनौती दे दी है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा है कि दिल्ली पुलिस अच्छा काम कर रही है इस कारण मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली पुलिस पर नियंत्रण चाहते हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि जिस दिन दिल्ली पुलिस दिल्ली सरकार के अधीन चली गई,वह दिन पुलिस के लिए सबसे बड़ा दुर्भाग्य का दिन होगा।

भीमसेन बस्सी शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में मीडिया से रूबरू हुए। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए पुलिस आयुक्त कई बार आक्रामक हो गए। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री केजरीवाल उनसे सार्वजनिक मंच पर बहस करना चाहते हैं तो वह बात करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


वह मुख्यमंत्री से हर विवाद पर बात करने को तैयार हैं। ये कहकर पुलिस आयुक्त ने अब गेंद मुख्यमंत्री के पाले में डाल दी है। अब देखना यह होगा कि क्या मुख्यमंत्री केजरीवाल पुलिस आयुक्त की चुनौती को स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन

बोले विज्ञापन से पुलिसकर्मियों का हुआ मनोरंजन

भीमेसन बस्सी ने दिल्ली सरकार के विज्ञापन पर कहा कि इन विज्ञापनों से दिल्ली पुलिस कर्मियों का मनोरंजन हो गया है। मैंने अपने अधीनस्थों को बोल दिया है कि वह सिर्फ काम करें दिल्ली सरकार के विज्ञापनों को वह देख लेंगे।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि वह उन्हीं की सुनेंगे जो उनके बॉस हैं। दिल्ली सरकार को जितना बताना होता है उतना बता देते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली पुलिस को ठुल्ला कह सकते हैं।

अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो पुलिसकर्मियों को इससे विचलित होने की जरूरत नहीं है। इस तरह के शब्दों से पुलिस का मनोबल और बढ़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें