फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल चलाकर पानी बचाने का संदेश देता शारदा यूनिवर्सिटी का छात्र, श्रीनगर से की अभियान की शुरुआत

Thu, 20 Jun 2019 01:12 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
शारदा यूनिवर्सिटी का छात्र रोहन सिंंह - फोटो : facebook
विज्ञापन

देश के कई हिस्सों में होने वाले जल संकट और भविष्य में आने वाली जल से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाने के लिए शारदा यूनीवर्सिटी के छात्र रोहन सिंह ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक की साइकिल यात्रा शुरू की है। इस यात्रा के दौरान वह देश के विभिन्न हिस्सों से गुजर चुके हैं। मूल रूप से मणिपुर निवासी 24 वर्षीय रोहन का मकसद सरकार का पानी की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित कराना है।

विज्ञापन


उन्होंने  कश्मीर से कन्याकुमारी तक 3,461 किलोमीटर की यात्रा शुरू की है। इस साइकिल यात्रा की शुरुआत 15 जून को श्रीनगर से हुई। उनके इस अभियान का नाम वाटर फॉर लाइफ है, जिसमें 12 सप्ताह के अंदर 12 शहरों की यात्रा शामिल है, जिसमें कश्मीर से शुरू होकर अमृतसर, चंडीगढ़, दिल्ली, आगरा, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू होते हुए कन्याकुमारी पहुंचेंगे। 

रोहन ने कहा की इस अभियान का मकसद देश में पानी की कमी के वर्तमान परिदृश्य और समग्र जल संबंधी समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित कराना है। रोहन ने कहा कि मैंने ऐसा करने का फैसला पैसे या प्रसिद्धि के लिए नहीं, बल्कि मानवता के लिए किया है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों जैसे बुंदेलखंड क्षेत्र, महाराष्ट्र में विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में जल संकट गहरा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों के भले के लिए स्थिति को सुधारने की आवश्यकता है। इस अभियान में शारदा विश्वविद्यालय से भी पूरा सहयोग मिला है। रोहन विश्वविद्यालय में अंग्रेजी से मास्टर की डिग्री के लिए पढ़ाई कर रहे हैं। 

रोहन के अभियान को हरी झंडी दिखाने वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीनगर एम हसीब मुगल ने कहा कि आयोजन का मकसद प्रकृति और राष्ट्रीय एकता को बचाने का संदेश फैलाना है। इससे यह भी पता चलता है कि जम्मू कश्मीर पुलिस खेल गतिविधियों को गंभीरता से लेती है और उनकी तरक्की के लिए हमेशा सबसे आगे रहती है। 

पुलिस अधीक्षक ने कहा, इस यात्रा से पहले भी रोहन सिंह ने सुरक्षा बलों के लिए धन जुटाने के लिए देशभर में 10 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी की साइकिल यात्रा तय की थी। साथ ही उन्होंने ग्रेटर नोएडा से इंफाल तक साइकिल चलाई थी, जिसकी दूरी 3,500 किलोमीटर की थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें