चौपाल के देहा बलसन क्षेत्र के कथोड़ी गांव के आर्यन चौहान भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग अफसर बने हैं। उन्होंने बंगलूरू में फ्लाइंग आफिसर के रूप में ज्वाइनिंग दे दी है।
आर्यन ने सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से जमा दो की पढ़ाई की है। इसके बाद एनडीए पुणे खड़गवासला में तीन साल तक कठिन प्रशिक्षण लिया। इसके बाद आर्यन ने एअर फोर्स अकादमी हैदराबाद से एक साल का प्रशिक्षण पूरा किया।
बेटे की इस सफलता पर पिता नरेंद्र चौहान और माता अरुणा चौहान ने बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि बेटे ने दोनों का सपना साकार किया है। पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने के साथ आर्यन ने अपनी ट्रेनिंग में भी अपनी प्रतिभा को साबित कर यह मुकाम हासिल किया है।