फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ितों की मदद करने के लिए कविता को मिला वुमन अचीवर अवार्ड

Tue, 14 Nov 2017 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
kavita gupta - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विन ओवर कैंसर सामाजिक संस्था की को-फाउंडर कविता गुप्ता को वुमन अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कैंसर पीड़ितों की मदद करने की दिशा में उनके कार्यों को देखते हुए यह पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन


यह सम्मान समारोह नाज फाउंडेशन की ओर से दिल्ली में आयोजित किया गया। जिसमें गायिका अलका याग्निक, सिने तारिका पूनम एवं सानिया मिर्जा मौजूद रहीं। सेक्टर-37 के अशोका एंक्लेव की रहने वाली कविता गुप्ता ने वर्ष 2015 में विन ओवर कैंसर सामाजिक संस्था बनाई।

उनके पति सीए अरुण गुप्ता में ब्लड कैंसर की पुष्टि हुई थी। इस दौरान काफी परेशानी झेलनी पड़ी। यह संस्था कैंसर पीड़ितों की आर्थिक मदद करने के साथ उनके परिजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करती है। संस्था की तरफ से लोगों को रोजगार उपलब्ध कराए जाते हैं। ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित महिलाओं की मदद भी उनकी तरफ से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें