फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली इंटरसिटी रद्द, कई ट्रेनें लेट, आज भी मुसीबत

Sun, 08 Nov 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद स्टेशन पर पास डिरेल हुई ट्रेन की वजह से शनिवार को भी दिल्ली-मुरादाबाद रूट प्रभावित रहा। इसकी वजह से शनिवार को बरेली-दिल्ली-बरेली इंटरसिटी का संचालन रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन


लांग रूट की कई ट्रेनें भी इसकी वजह से 3 से 10 घंटे तक लेट रहीं। मुरादाबाद की ओर से गाजियाबाद आने वाली सभी ट्रेनें शनिवार को देरी से पहुंचीं।

लेट होने वाली ट्रेनों में लखनऊ-नई दिल्ली स्पेशल भी शामिल रहीं। रविवार को भी इस रूट पर दिक्कत रहेगी। शुक्रवार को ही मुरादाबाद-दिल्ली रूट पर ट्रेनों को लखनऊ से ही डायवर्ट कर दिया गया था।

इन ट्रेनों को लखनऊ-कानपुर-अलीगढ़ के रास्ते दिल्ली तक चलाया गया। इसकी वजह से ट्रेनें देरी से दिल्ली पहुंची थीं। शनिवार को लखनऊ की ओर से गाजियाबाद आने वाली ट्रेनें मुरादाबाद की बजाय कानपुर-अलीगढ़ रूट से चलाया गया, लेकिन गाजियाबाद से लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों को मुरादाबाद रूट से ही भेजा गया।
विज्ञापन


इसकी वजह से शनिवार को बरेली-दिल्ली-बरेली इंटरसिटी को रद्द कर दिया गया। इसकी वजह से रिजर्वेशन करा चुके यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।

डिरेलमेंट की वजह से 100 से ज्यादा ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ गया है। इसकी वजह से दिवाली पर घर जाने वाले लाखों यात्री परेशान हैं। ट्रेनें लेट होने की वजह से यात्रियों को कई-कई घंटे स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ रहा है।

ये ट्रेनें रहीं प्रभावित
लखनऊ-नई दिल्ली स्पेशल 10 घंटे की देरी से गाजियाबाद पहुंची। मालदा टाउन-आनंद विहार 3 घंटे, सियालदह-दिल्ली 5 घंटे, फैजाबाद-दिल्ली 7 घंटे, अवध-असम 3:30 घंटे की देरी से गाजियाबाद पहुंची।

मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति, जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी, गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन भी देरी कई घंटे की देरी से पहुंचीं।

आज नहीं चलेंगी महानंदा और कोलकाता एक्सप्रेस
दिवाली पर यात्रियों को सहूलियत देने के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, लेकिन नियमित ट्रेनें समय पर नहीं चल रही। लगातार लेट हो रही महानंदा और आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस रविवार को नहीं चलेंगी।

इनका संचालन निरस्त कर दिया गया। रविवार को ही दिवाली पर घर जाने वालों की ज्यादा भीड़ रहेगी। ऐसे में दोनों ट्रेनें कैंसल हो जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

भीड़ के इस सीजन में यात्रियों को दूसरी ट्रेनों में भी कंफर्म रिजर्वेशन नहीं मिल सकेगा। घर पहुंचने के लिए उनको या तो जनरल कोच में सफर करना पड़ेगा या घर जाने का प्रोग्राम भी कैंसल करना पड़ेगा।
विज्ञापन


कोलकाता एक्सप्रेस शनिवार को भी आनंद विहार से 8 घंटे की देरी से रवाना हुई। महानंदा एक्सप्रेस 12 घंटे लेट रवाना हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें