फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swaraj Kaushal Passes Away: बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का निधन, मिजोरम के रह चुके हैं राज्यपाल

Thu, 04 Dec 2025 02:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Swaraj Kaushal Pass Away: नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज के पिता और पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का निधन हो गया है।
विज्ञापन
बांसुरी स्वराज के पिता का निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता, पूर्व मिजोरम राज्यपाल और वरिष्ठ वकील स्वराज कौशल का गुरुवार को निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे।

विज्ञापन


हिमाचल के सोलन में 12 जुलाई 1952 को उनका जन्म हुआ था। सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति के आकस्मिक निधन से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। 
 


मालवीय नगर से विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश उपाध्याय ने एक्स पर स्वराज कौशल के निधन पर एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने लिखा कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति और माननीय सांसद बांसुरी स्वराज के पिता, मिजोरम के पूर्व गवर्नर और सीनियर एडवोकेट स्वराज कौशल के अचानक निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने ईमानदारी, समझदारी और बेमिसाल लगन से देश की सेवा की। बांसुरी और उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने जताया दुख
पूर्व मिजोरम राज्यपाल और वरिष्ठ वकील स्वराज कौशल के निधन पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया(एक्स) पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने लिखा कि, 'श्री स्वराज कौशल जी के निधन से दुख हुआ है। वे भारत के सबसे कम उम्र के राज्यपाल बने और मिजोरम के लोगों पर अपने कार्यकाल के दौरान गहरा प्रभाव छोड़ा।  एक सांसद के रूप में उनके विचार भी महत्वपूर्ण रहे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनकी बेटी बांसुरी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हैं। ॐ शांति।'



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें