फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक डकैती के खुलासे के लिए सीसीटीवी से निकाली गई तस्वीरें

Sat, 07 Nov 2015 05:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर कस्बे में 26 अक्तूबर को हुई बैंक डकैती के मामले में पुलिस को अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है। पुलिस अब कस्बे के बैंकों में संदिग्ध दिखने वाले 100 लोगों को आधार मानकर जांच कर रही है। जिले और आसपास के जिलों में डकैती की वारदात में शामिल रहने वाले बदमाशों पर भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


26 अक्तूबर को बदमाशों ने दिन दहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में पुलिस ने दनकौर के सभी बैंकों से पिछले तीन माह से लगातार बैंक में दिखने वाले करीब 500 लोगों का डाटा लिया था। लगभग 400 लोगों के फोन कॉल डिटेल भी लिए गए।
 
फोन कॉल डिटेल के डाटा से 200 लोगों को क्लीन चिट दी जा चुकी है। जबकि बैंकों की सीसीटीवी फुटेज से लिए गए 500 लोगों के डाटा के आधार पर हुई जांच के बाद 400 लोगों को क्लीन चिट दे दी गई। 100 लोगों पर अभी तक जांच चल रही है। सीओ अजय कुमार ने बताया कि 100 लोग सीसीटीवी कैमरे से चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन


इनके डाटा को गाजियाबाद की आईटी स्केच लैब में जांच के लिए भेजा गया है। उक्त लोगों को आईटी लैब की जांच से मैच किया जाएगा। इसके अलावा जिले और आसपास के जनपदों में डकैती और लूट करने वाले बदमाशों को भी चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें