फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दीपावली 20 हजार लोग अपने नए घर में जलाएंगे दीपक

Sat, 07 Nov 2015 03:37 AM IST
अरविंद सिंह/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दिवाली करीब 20,000 घरों में पहली बार दीप जलेंगे। तीन माह में बिल्डरों ने नोएडा फेज तीन, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे स्थित प्रोजेक्ट के खरीदारों को फ्लैटों को कब्जा दे दिया है।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा वेस्ट की नींव 2009-10 में पड़ी। सस्ते फ्लैट होने के कारण बड़ी तादाद में खरीदारों ने यहां फ्लैट बुक कराए। उस समय बिल्डरों ने तीन साल में पजेशन के दावे किए, लेकिन विवादों में फंसने से 2014 तक कब्जा नहीं मिला। जनवरी 2015 शुरुआत से कब्जा मिलने लगा।

अब तक 10,000 से अधिक फ्लैटों में लोग रहने लगे हैं। ये फ्लैट खरीदार पहली बार घर में दिवाली मानाएंगे। इसी तरह नोएडा फेज तीन के सेक्टरों 74, 75, 76, 77, 78, 79, 112, 114, 119, 120, 122 में पांच वर्षों से करीब 50 हजार फ्लैट बन रहे हैं। इस दिवाली से पहले करीब 5000 फ्लैटों पर पजेशन मिले हैं। इसके अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी 50,000 फ्लैट बन रहे हैं, जिनमें से करीब 5000 फ्लैटों में खरीदार रहने लगेंगे।
विज्ञापन


खुद के फ्लैट का पजेशन मिलने से खरीदारों में दिवाली की खुशी दोगुनी हो गई है। सेक्टर-74 स्थित केपटाउन सोसायटी में असीम मिश्र, भूपेंद्र राउतेला और सचिन मिश्र फ्लैट में पहली बार दिवाली मनाएंगे। असीम मिश्र ने बताया कि दिवाली तो हर साल मनाते थे, लेकिन इस बार खुद के घर में मनाने का की खुशी त्योहार पर दोगुनी हो गई है।

सुपरटेक के सीएमडी आरके अरोड़ा ने मार्च तक 16000 और फ्लैट पर पजेशन देने की बात कही है। आम्रपाली ग्रुप के प्रबंधक (पीआर) अजय नौटियाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष के अंत तक सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर, सेक्टर-76 की सिलिकॉन सिटी व प्रिंसले, सेक्टर-120 स्थित जोडिएक और ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित लेजर वैली प्रोजेक्ट के 10,000 से अधिक फ्लैटों पर कब्जा मिल जाएगा।

इसी तरह अजनारा इंडिया लिमिटेड के सीएमडी अशोक गुप्ता ने बताया कि नवरात्र से दिवाली तक 350 घरों का पजेशन देने का दावा किया है। आरजी रेजीडेंसी के उपाध्यक्ष राजेश गोयल गुलशन होम्स के निदेशक दीपक कपूर ने भी दिवाली तक करीब 800 घरों  का पजेशन देने की जानकारी दी है।

धनतेरस पर करीब 1500 कारें शोरूम से सड़क पर उतरेंगी। इस दिन खरीदारी के लिए शुभ मानते हुए लोगों ने कारें बुक करवा रखी हैं। ये लोग धनतेरस पर ही कार घर ले जाएंगे। डीलर सुनील दीवान ने बताया कि आमतौर पर 10-12 कारें ही बिक पाती हैं, लेकिन 70 से अधिक कारें बुक हुई हैं।

इनकी डिलवरी धनतेरस को होगी। दूसरे डीलरों ने भी कई कारें बुक होने की बात कही है। इसी तरह दुपहिया बाजारों में भी रौनक है। 2000 से ज्यादा बाइक धनतेरस पर बिकेंगी। इनकी बुकिंग हो चुकी हैं। सेेक्टर-10 स्थित बाइक शोरूम से 120 बाइक बुक होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें