फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में नो एंट्री: दोहा से दिल्ली पहुंचा बांग्लादेशी नागरिक, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार; जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 05 Oct 2024 07:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

फर्जी पासपोर्ट से बांग्लादेशी नागरिक भारत आ रहे हैं। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच में अधिकारी जुट गए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेशी नागरिक लगातार भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल कर विदेश की यात्रा कर रहे हैं। आईजीआई एयरपोर्ट अधिकारियों ने दिल्ली हवाई अड्डा पर एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है, जो भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल कर दोहा से दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचा था। यात्री को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। यात्री के खिलाफ पुलिस ने फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक की पहचान निरंजन पोद्दार के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में इमिग्रेशन अधिकारी ने बताया कि 3 अक्तूबर की रात दोहा से दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचा यात्री इमिग्रेशन क्लीयरेंस के लिए आया। यात्रा दस्तावेज की जांच के दौरान यात्री के पास से एक जन्म प्रमाण पत्र मिला। यह प्रमाण पत्र बांग्लादेश के मुंशीगंज का बना हुआ था। शक के आधार पर यात्री से पूछताछ की गई। यात्री ने बताया कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है। विदेश जाने के लिए उसने भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल किया।

एयरपोर्ट अधिकारी ने यात्री को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी यात्री से पूछताछ कर रही है। पुलिस यात्री से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने भारतीय पासपोर्ट कहां से हासिल किया और इस धंधे में कौन कौन लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें