फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एनडीएमसी में तबादलों पर रोक, जनवरी से हुए सभी ट्रांसफर की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
तबादला प्रक्रिया में गड़बड़ी या विसंगति तलाशेगी तीन सदस्यीय समिति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) में इस साल जनवरी से अब तक हुए कर्मचारियों के तबादले और तैनाती अब समीक्षा के दायरे में आ गए हैं। तबादला प्रक्रिया में असंगतियों या विसंगतियों की आशंका के बीच परिषद ने 1 जनवरी 2026 से अब तक जारी सभी तबादला आदेशों और उनसे जुड़े रिकॉर्ड की समीक्षा कराने का फैसला किया है। इसके लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति की रिपोर्ट आने और सक्षम प्राधिकारी के निर्णय तक नए तबादला आदेश जारी करने पर रोक लगा दी गई है।
एनडीएमसी सचिव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, समिति यह जांच करेगी कि कर्मचारियों के तबादले और तैनाती की प्रक्रिया में कहीं कोई असंगति या विसंगति तो नहीं रही। समिति की अध्यक्षता सलाहकार (कार्मिक) एसके झा करेंगे। निदेशक (वित्त) राम सिंह और निदेशक (एस्टेट) राजेश साह समिति के सदस्य होंगे। सभी विभागों और शाखाओं को संबंधित फाइलें, रिकॉर्ड और आवश्यक जानकारी समिति को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति पुराने तबादला आदेशों की समीक्षा के साथ विभिन्न स्तरों पर तबादले के अधिकारों के बंटवारे को लेकर भी सुझाव देगी। इसके अलावा जनहित, प्रशासनिक दक्षता, संस्थागत जरूरत और कर्मचारियों की बेहतर तैनाती को ध्यान में रखते हुए तबादला नीति तैयार करने की सिफारिश करेगी। समिति को अपनी रिपोर्ट और सिफारिशें 20 अक्टूबर तक सक्षम प्राधिकारी को सौंपनी हैं। तब तक सभी विभाग नए तबादला आदेश जारी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें