फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना शुरू: गांवों में भाजपा नेताओं के प्रवेश पर प्रतिबंध, ठंड में प्राधिकरण गेट के बाहर बैठे अन्नदाता

Tue, 30 Jan 2024 10:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

किसानों ने स्थानीय अधिकारियों द्वारा अधिग्रहीत उनकी भूमि के लिए उच्च मुआवजे सहित कई मुद्दों पर ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों ने 10 फीसदी आबादी भूखंड, नए भूमि अधिग्रहण कानून का लाभ देने सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को किसान सभा के नेतृत्व में ग्रेनो प्राधिकरण पर हल्ला बोल दिया। प्रदर्शन के दौरान किसानों और पुलिस में झड़प भी हो गई। किसानों का आरोप है कि बार-बार आश्वासन के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। मजबूरन उनको एक बार फिर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


किसान प्राधिकरण के गेट के पास अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं और मांग पूरी न होने तक धरना जारी करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) ने मांगें पूरी होने तक अपने गांवों में भाजपा नेताओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। 

किसान सभा गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष डॉ़. रूपेश वर्मा ने कहा कि आंदोलन हक लेकर ही खत्म होगा। क्षेत्र के किसान अब अधिकारियों के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। वहीं, वीर सिंह नागर ने कहा कि 21 मुद्दे पर लिखित समझौता हुआ था, जिसमें प्राधिकरण स्तर की मांगों पर कुछ काम हुआ है। संगठन की मांग है कि बाकी की मांगों पर कार्रवाई तेज की जाए। महासचिव जगवीर नंबरदार ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती धरना जारी रहेगा। किसान नेता सुनील फौजी का कहना है कि नए भूमि अधिग्रहण कानून को लागू कराकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन में सपा नेता गजराज नागर, सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, इंदर प्रधान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय चौधरी, यशपाल भाटी, सुशील प्रधान, नितिन प्रधान, नितिन चौहान, टीकम नागर, शिशंत भाटी, पप्पू ठेकेदार, इंद्रजीत भाटी, गाबरी मुखिया, निशांत रावल, यतेंद्र मैनेजर, प्रशांत भाटी, सुशील सुनपुरा, सुंदर भनौता, सुरेंद्र भाटी, मुकुल यादव, अंकित यादव, सतीश यादव सहित बड़ी संख्या में किसानों के साथ महिलाएं भी शामिल हुईं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें