फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन के बच्चे को चुराकर भागी महिला

Fri, 13 Jun 2014 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से बच्चे की देखभाल के लिए आई महिला चार दिन के बच्चे को लेकर फरार हो गई। पुलिस ने नवजात के पिता के बयान पर महिला के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। महिला की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश निवासी ज्योती पत्नी विजय कुमार ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में बीते आठ जून को एक बच्चे को जन्म दिया था। दो दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर ज्योती अपने नवजात बच्चे एवं पति के साथ यहां नाथूपुर स्थित अपने किराए के मकान में आ गई।

अस्पताल में घूम रही महिला उसके साथ नाथूपुर तक आ गई। उसने बताया कि बच्चे को घर तक पहुंचाना उनकी जिम्मेवारी होती है। पहले तो महिला दिल्ली से आई टैक्सी से वापस नहीं गई। बाद में उसने विजय से दिल्ली जाने का किराया व नेग मांगा।
विज्ञापन


जब उसने 200 रुपए दिए तो महिला ने पैसा वापस कर रात गुजारने की बात कही। विजय छत पर सोने चला गया और ज्योति को नींद आ गई। महिला सुबह पांच बजे बेटे को लेकर फरार हो गई।

विजय एक निजी कंपनी में आफिस ब्वाय के पद पर काम करता है। शादी के पांच साल बाद उसे बेटा हुआ था। एसीपी डीएलएफ दलबीर सिंह के अनुसार महिला के मोबाइल नंबर के डिटेल व सफदरजंग के लोगों से पूछताछ के बाद उस तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें