फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवरों से अश्लील हरकतें करता था धर्म परिवर्तन कर बना बाबा

Thu, 01 Oct 2015 07:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव-अलवर मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में एक बाबा को पुलिस ने जानवरों के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन


पकड़े गए बाबा ने पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बाबा ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कई सालों से जानवरों के साथ इस प्रकार की हरकतों को अंजाम दे रहा था।

बुधवार रात को बाबा को मंदिर पर मौजूद लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के गांव छिछरवाड़ी थाना कामां जिला भरतपुर का रहने वाला खुर्शीद उर्फ भूल्लूनाथ फिरोजपुर झिरका में किसी काम से आया हुआ था।
विज्ञापन

रात में ऐसे खुली पोल

इस बीच वह गुड़गांव-अलवर मार्ग पर स्थित त्रिपति हनुमान मंदिर में एक रात के लिए ठहर गया। इस दौरान आरोपी बाबा ने मंदिर परिसर में एक जानवर के साथ अश्लील हरकतें कीं, जिसे वहां मौजूद अन्य लोगों ने देख लिया और उसे पकड़ लिया।

उसने उन लोगों पर जानलेवा प्रहार किया, लेकिन वह किसी तरह बच निकले। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूला।

पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को बृहस्पतिवार के दिन अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भोंडसी स्थित जेल में भेज दिया।
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कर बना था हिन्दू

आरोपी बाबा खुर्शीद उर्फ भूल्लूनाथ ने पुलिस को बताया कि वह पहले मुसलमान था, उसने वर्ष 2007 में मुस्लिम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपना लिया था।

इसके बाद से वह भरतपुर, अलवर सहित कई धार्मिक स्थानों व मंदिरों में रह रहा था। लेकिन वह फिरोजपुर झिरका में अपनी हरकतों के कारण रंगे हाथों पकड़ा गया। जिसका उसे कोई अफसोस नहीं है।

जांच अधिकारी एएसआई कल्लू खान ने बताया कि आरोपी बाबा के खिलाफ धारा 377, 506 और 511 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें