फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी और मोदी साबरमती के संत, बीजेपी नेता ने लगाया होर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिल्ली में लगवाए गए होर्डिंग ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। भाजपा नेता विजय गोयल ने इस पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से की है।
विज्ञापन


विजय गोयल ने नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपिता दोनों को ही साबरमती का संत कहा है। राजधानी दिल्ली में जगह-जगह लगे इस होर्डिंग में गोयल ने बापू की प्रशंसा में लिखे गए एक गीत की चंद लाइनों की तर्ज पर मोदी के लिए भी उससे मिलती-जुलती लाइनें लिखवाई हैं।

बीजेपी के इस पोस्टर पर विपक्षी पार्टियों ने करारा हमला करते हुए कहा है कि महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन देश और मानवता की सेवा में लगाया जिसके बाद उन्हें राष्ट्रपिता, महात्मा और साबरमती के संत जैसी उपाधी मिली।
विज्ञापन


विपक्ष का आरोप है कि नरेंद्र मोदी को सरकार बनाए और प्रधानमंत्री बने महज एक साल ही हुए हैं और इतने में ही भारतीय जनता पार्टी उन्हें महात्मा गांधी के बराबर साबित करना चाहती है।

मोदी को कहा साबरमती का संत

भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगाए गए इस पोस्टर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ उनके लिए लिखी गई कविता की पंक्तियां हैं जिसके बोल हैं-'दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल।'

इन पंक्तियों के ठीक नीचे पीएम मोदी की तस्वीर के साथ उसी तर्ज पर एक कविता लिखी गई है,'दे दी दुनिया में पहचान नई, ऊंचा किया भाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल।'

दरअसल गोयल ने यह होर्डिंग मोदी के अमेरिका दौरे के बाद लगवाई है। इस बारे में विजय गोयल ने सफाई देते हुए फिर से मोदी की तारीफों के कसीदें पढ़े हैं।

गोयल ने कहा कि मोदी की वजह से आज दुनिया के 170 देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। उनकी वजह से देश में 40 मिलियन डॉलर का विदेशी निवेश आ रहा है। उन्होंने देश का नाम पूरी दुनिया में ऊंचा किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस पर भी बोला हमला

विजय गोयल का कहना है कि मोदी जी गांधी जी के ही पदचिन्हों पर चल रहे हैं। दोनों ही साबरमती से आते हैं और दोनों ही नेताओं ने निजी जीवन में शुचिता, स्वच्छता और गरीबों के लिए काम किया है।

इसके साथ ही विजय गोयल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि एक ओर वो लोग हैं जो देश को गर्त में ढकेल रहे हैं जबकि, मोदी जी एक संत की तरह 24 घंटे देश के लिए काम कर रहे हैं।

भाजपा के दिल्ली से नेता विजय गोयल का कहना है कि मोदी जी मेक इन इंडिया के लिए काम कर रहे हैं और दुनिया में देश का नाम ऊंचा करने के प्रयास में लगे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें