फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क न बनने को लेकर अनशन पर बैठे बाबा

Wed, 02 Jul 2014 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के खेड़ीपुल से ददसिया गांव तक अधूरे सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए मंगलवार से आमरण अनशन शुरू हो गया। गांव वालों का आरोप है कि 10 महीने में भी काम को पूरा नहीं किया जा सका है। नतीजा 16 गांव की लाखों की आबादी समस्या से जूझ रही है।
विज्ञापन


पलवली गांव में पेड़ के नीचे अनशन पर बैठे बाबा रामकेवल ने सड़क निर्माण पूरा नहीं होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी है। लोगों का आरोप है कि सड़क तो खस्ताहाल है ही मरम्मत नहीं होने से बादशाहपुर गांव के निकट बुढ़िया नाले पर बना पुल कई जगह से टूट गया है।

पुल से कई स्कूलों को जाने का रास्ता है। स्कूल खुलने के बाद से ही बड़ा हादसा होने का डर बना है। इतना ही नहीं खेड़ी पुल से ददसिया रोड मात्र सात किलोमीटर लंबा है। जिसे अभी तक पूरा नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी की धीमी गति से लाखों लोग समस्या से जूझ रहे हैं। इस मौके पर रमजान खान, शिवकुमार त्यागी, ज्ञानचंद शर्मा, जितेंद्र त्यागी, लज्जाराम त्यागी, वेदप्रकाश त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें