घर में आने बिजली 230 से 250 वोल्ट की होती है, तब भी झटका लगने पर हम चक्कर खा जाते हैं, जरा सोचिए 11, 000 वोल्ट का झटका कैसा होगा।
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक 16 वर्षीय किशोर पर 11,000 हजार वाल्ट का तार गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने बीएसईएस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद कासिम (16) यू-110, गली नंबर-5, अरविंद नगर, घोंडा में रहता था। रविवार रात करीब 11:30 बजे कासिम कुछ सामान खरीदने घर से निकला था।
ब्रह्मपुरी गली नंबर-10 में उसके ऊपर हाई वोल्टेज तार गिर गया। पुलिस ने किशोर को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बताते चलें कि 11, 000 वोल्ट से ट्रेन चला करती है।
रात में कासिम की पहचान नहीं हो सकी। परिजन सुबह तलाश करते हुए थाने पहुंचे तो हादसे का पता चला।
पार्क में करंट लगने पर मासूम झुलसा
दिल्ली के शालीमार बाग गांव के इंद्रा पार्क में खेलने वक्त कूलर से करंट लगने से सन्नी (4) झुलस गया। उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पूजा (28) पति विजय सिंह, बेटी मानसी (10) और बेटे सन्नी के साथ इंद्रा पार्क इलाके में रहती है।
सोमवार शाम सन्नी अन्य बच्चों के साथ इंद्रा पार्क में खेलने गया था। रात करीब 8:30 बजे पड़ोस में रहने वाली लड़की प्रिया ने पूजा को बताया कि सन्नी पार्क में चौकीदार के कूलर की चपेट में आ गया है। पूजा का आरोप है कि करंट लगने के बाद लोगों ने पार्क के चौकीदार लाखन से कूलर बंद करने को कहा, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। पूजा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।