फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन में एस्केलेटर बंद होने पर गिरने से बचे यात्री

Tue, 29 Jul 2014 12:55 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह अचानक बिजली जाने से एस्केलेटर अचानक बंद हो गए। इस दौरान यात्री गिरते-गिरते बचे। इसकी वजह से करीब आधे घंटे तक मेट्रो संचालन भी बाधित रहा। हालांकि सप्लाई तुरंत सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन


सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे अचानक मेट्रो स्टेशन की बिजली गुल होने से एस्केलेटर्स अचानक बीच में ही रुक गए। इस दौरान कई यात्री गिरते-गिरते बचे। यात्री प्लेटफॉर्म पर पहुंचे तो वहां मेट्रो ही नहीं थी।

मेट्रो करीब 20 मिनट बाद आई। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ लग गई। कई यात्रियों ने मेट्रो छोड़ ऑटो और बसों से सफर करना ही बेहतर समझा। इस दौरान स्टेशन पर घोषणा हुई कि तकनीकी समस्या के चलते मेट्रो में देरी हो सकती है।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे तक मेट्रो स्टेशन की बिजली बाधित रही। डीएमआरसी के पीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि मेट्रो स्टेशन की बिजली सप्लाई में समस्या आ गई थी। जिसके चलते परेशानी हुई थी। इसे तुरंत ठीक करा दिया गया। कुछ ही देर में मेट्रो संचालन दुरुस्त करा दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें