फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Taxi Strike: दिल्ली में आज और कल ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल, यात्रियों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

Thu, 22 Aug 2024 11:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एनसीआर के 15 से अधिक ऑटो, टैक्सी चालक संगठनों ने दो दिवसीय संयुक्त हड़ताल की घोषणा की है। दिल्ली-एनसीआर में हड़ताल से ऑटो, टैक्सी और एप आधारित कैब सेवा प्रभावित है। जिस वजह से यात्रियों का भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
Auto Taxi Strike - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में आज और कल आटो टैक्सी चालकों ने हड़ताल का एलान किया है। इसमें 15 से अधिक ऑटो और टैक्सियों के यूनियन शामिल हैं। हड़ताल करने वाले संगठनों का आरोप है कि एप आधारित कंपनियां उनका शोषण कर रही हैं। उनसे मोटा कमीशन वसूल रही है। इसी तरह, बाइक टैक्सी और ई-रिक्शा से भी उनके रोजगार को नुकसान पहुंच रहा है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि केंद्र सरकार और राज्य इस पर रोक लगाए। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में कई ऑटो संगठन हड़ताल में शामिल नहीं हुए हैं। उनका कहना है यह हड़ताल एप आधारित कंपनियों से जुड़े ऑटो और कैब चालक कर रहे हैं। ऑटो परिवार यूनियन के अध्यक्ष इंद्रजीत सचदेवा का कहना है कि अगर चालकों को कोई दिक्कत है तो उसे संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुलझाया जा सकता है। साथ यदि कंपनियां मनमाने तरीके से काम कर रही हैं तो उससे जुड़े रहने का कोई दबाव नहीं है।

दिल्ली ऑटो-टैक्सी ट्रांसपोर्ट कांग्रेस यूनियन के उपाध्यक्ष आर एस राठौर ने कहा, 'यात्रियों को टैक्सी नहीं मिल रही है, परेशानी हो रही है और इसका मुख्य कारण है कि एग्रीगेटर कंपनियां गैर कानूनी तरीके से चल रही हैं और हमारे चालकों को सही पैसा नहीं मिल रहा है। हमने दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है और अगर हमारी मांग नहीं पूरी होगी तो हम आगे प्रदर्शन करेंगे। हमारी मांग है ऐप आधारित गाड़ियों को बंद किया जाए।' ऑटो और टैक्सी चालकों की हड़ताल की वजह से यात्री परेशानी से जूझ रहे हैं। एक यात्री सौरभ ने कहा, 'टैक्सी नहीं मिल रही है, काफी समय से ऑनलाइन कैब भी बुक करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन बुकिंग नहीं हो रही है। ऑटो चालक मनमाना पैसा मांग रहे हैं।' दिल्ली एनसीआर के 15 से अधिक ऑटो, टैक्सी चालक संगठनों ने दो दिवसीय संयुक्त हड़ताल की घोषणा की है। संगठनों का आरोप है कि एक तरफ जहां एप आधारित कैप सेवा से ऑटो टैक्सी चालकों को नुकसान हो रहा है वहीं, एप कंपनियां कैब चालकों से मोटा कमीशन वसूल रही हैं। केंद्र सरकार और राज्य की सरकार इसपर रोक नहीं लगा रही है। उन्होंने सरकार से समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें