फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आपकी मनचाही जगह नहीं रुकेगी ऑटो

Mon, 03 Mar 2014 01:22 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में ऑटोवालों की मनमानी से निपटने की तैयारी शुरू हो गई है। ऑटोवालों के कारण सड़कों पर लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए 62 स्थानों पर ऑटो स्टैंड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


अगले एक साल में इन स्टैंड को तैयार कर लिया जाएगा। शहर में जाम का सबसे बड़ा कारण ऑटो को माना जाता है। इन्हें खड़ा करने के लिए स्थाई जगह न होने से बीच सड़क और चौराहे इनका स्टैंड बने हुए हैं।

अतिक्रमण से निपटने की योजना को प्राधिकरण ने आगे बढ़ा दिया है। सीएनजी ऑटो चालक एसोसिएशन ने स्टैंड के लिए जिन 76 स्थानों का चयन किया था, उनमें से 62 स्थानों पर स्टैंड बनाने की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन


प्राधिकरण की ट्रैफिक सेल के प्रभारी संदीप चंद्रा ने बताया कि 28 ऑटो स्टैंड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। बहुत जल्द अन्य स्टैंड का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। एक साल में सभी ऑटो स्टैंड बनकर तैयार हो जाएंगे।

इनके निर्माण के बाद चौराहों पर ऑटो रोककर सवारियां उतारने-चढ़ाने पर पाबंदी लगा दी जाएगी। अगर ऑटोवाले नियमों का उल्लंघन करते पाए गए तो भारी जुर्माना किया जाएगा।

जिन प्रमुख स्थानों पर ऑटो स्टैंड बनाए जाने हैं उनमें 31, 34, 37, 51, 62, 63, 71, 76, शशि चौक, 125 एक्सप्रेसवे, बॉटेनिकल गार्डन, फेज-2, सेक्टर-50/51 चौराहा, सेक्टर-34 मार्केट, मामूरा, मॉडल टाउन, गेझा गांव के पास, डीएम चौक, जीआईपी मॉल, रिलायंस चौक, हरौला के सामने, अट्टापीर, फोर्टिस अस्पताल, स्पाइस मॉल, सेक्टर-3 व सेक्टर-22 आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें