फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मर’ चुका गैंगेस्टर आटो चलाता मिला

Thu, 30 Jan 2014 12:42 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस के रिकार्ड में कई साल पहले ‘मर’ चुका एक गैंगस्टर आटो चलाता हुआ मिला। वह बुलंदशहर में कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन


बुलंदशहर के स्याना थाने की पुलिस ने उस पर गैंगेस्टर लगाया हुआ था। उसके ‘जिंदा’ होने की सूचना पर मसूरी पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर बुलंदशहर कोर्ट में पेश किया।अब छानबीन की जा रही है कि किस पुलिसवाले ने उसके मृत होने की रिपोर्ट तैयार की थी।

एसओ मसूरी ने बताया कि पटियाला गांव निवासी यशपाल पर बुलंदशहर के स्याना थाने की पुलिस ने वर्ष 2006-07 में गैंगेस्टर में निरुद्ध किया था। पुलिस पिछले तीन सालों से उसकी तलाश कर रही थी। न मिलने पर पुलिस ने उसे मृत समझ लिया और इसकी रिपोर्ट बुलंदशहर भिजवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बुलंदशहर पुलिस ने कोर्ट में इस बाबत रिपोर्ट दी तो कोर्ट ने मृत्यु प्रमाण पत्र पेश करने को कहा। इस पर मसूरी पुलिस ने यशपाल की फिर तलाश की तो वह क्षेत्र में ही आटो चलाता मिल गया। मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ लिया और बुलंदशहर कोर्ट में पेश किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें