फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल एप के जरिए बुलाइए टैक्सी

Mon, 21 Jul 2014 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में कैब और ऑटो से अक्सर यात्रा करने वालों के लिए कहीं भी आना-जाना अब और आसान हो गया है। ‘ऑटो ऑन कैब’ नाम से लॉन्च हुए एक ऐप से सवारी को ऑटो, कैब अथवा टैक्सी बुलाने की तमाम झंझटों से मुक्ति मिल गई है।
विज्ञापन


अपने स्मार्ट फोन पर उंगलियां घुमाते ही ऑटो या कैब आप जहां हैं, वहीं पहुंच जाएगी। एनजीए टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित इस ऐप से चालकों को भी तमाम सुविधाएं मिलेंगी।

‘ऑटो ऑन कैब’ के सह-संस्थापक सीइओ आलोक साहनी ने बताया कि इस ऐप के जरिए ऑटो और कैब चालक अपनी ड्यूटी के समय एवं काम के दिनों को चुन सकते हैं।

इससे अब चालक कभी खाली बैठे बुलावे का इंतजार नहीं करेंगे। उन्हें सिर्फ ऐप में दिए गए ऑन ड्यूटी (काम पर हैं) वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। उन्हें ग्राहक के पते के दिशा निर्देश मिल जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऑटो ऑन कैब प्रणाली का हिस्सा बनने के लिए चालक और सवारी को सिर्फ इस सेवा के साथ अपना पंजीकरण कराना होगा। ग्राहक इस ऐप को मुफ्त में गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर फॉर आई फोन से डाउनलोड कर सकते हैं।

सवारी को कहां से लेना है, यह चालक को अपने स्मार्ट फोन से खुद-ब-खुद पता चल जाएगा और वह ग्राहक के कहते ही मिनटों में वहां पहुंच जाएगा।

सवारी अगर अपने एंड्रॉयड या आई फोन मोबाइल में ऑटो ऑन कैब ऐप डाउनलोड करते हैं तो, उन्हें ऐप के अंतर्गत अथवा गाड़ी के मीटर के मुताबिक ही भुगतान करना होगा। साहनी ने बताया कि यह सुविधा शुरू में दक्षिण दिल्ली के साकेत इलाके में उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद दिल्ली के अन्य हिस्सों तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दी जाएगी। ऑटो ऑन कैब की योजना अगले 12 महीनों में पूरे भारत में फैलाने की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें