फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

Mon, 21 Jul 2014 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सेक्टर-16ए स्थित नेहरू कॉलेज के बाहर सोमवार को शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन


छात्रों ने कक्षा का बहिष्कार कर प्रदर्शन में भाग लिया। मौजूदा शिक्षा व्यवस्था से छात्रों में गुस्सा है। परिषद् की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गौरव ठाकुर ने कहा कि सरकार की शिक्षा नीति के विरोध में प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन किया जा रहा है।

मौजूदा समय में एडमिशन के लिए छात्रों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। कॉलेजों में सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। छात्राओं के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


सरकारी कॉलेजों में सीटों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं की गई है। इस वजह से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अपनी मांगों को लेकर लगातार रैली व धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। मांगों पर गौर नहीं किया गया तो चक्का जाम किया जाएगा।

नेहरू कॉलेज के अध्यक्ष कमल कौशिक ने कहा कि कॉलेज में छात्र व अभिभावकों के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। ढंग से उनसे बातचीत नहीं की जाती है।

कई कट ऑफ निकल गई, लेकिन अभी तक बड़ी संख्या में योग्य छात्र एडमिशन की बाट जोह रहे हैं। इस मौके पर अनूप चौधरी, राहुल डागर, जय कौशिक, गौरव मेहरा और हितेश कौशिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें