ट्रेनों और बसों में ही नहीं, अब आटो में भी एमएसटी की सुविधा मिलेगी। यह सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन परिवहन विभाग एनसीआर आटो में इसे लागू करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
आटो में रोजाना सफर करने वालों को एमएसटी के अलावा वन प्वाइंट ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी मिलेगी।
परिवहन विभाग एनसीआर आटो को अत्याधुनिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के रूप में स्थापित करना चाह रही है। यूपी-दिल्ली और हरियाणा के परिवहन विभाग इसमें शामिल हैं। अफसरों का मानना है कि आने वाले दिनों में ट्रेनों-बसों की तुलना में आटो के सफर को प्राथमिकता देंगे।
गली-मोहल्ले तक पहुंच रखने वाले आटो लोगों की पसंद बन सकते हैं। इसके साथ ही आटो में एमएसटी की सुविधा देने की भी तैयारी की जा रही है। परिवहन विभाग जुलाई से शुरू होने वाले एनसीआर आटो के परमिट कम से कम 20 आटो खरीदने वालों को ही मिलेंगे।
चार-पांच आटो स्वामियों का ग्रुप तैयार कर जीपीएस कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया जाएगा। इसको ठेका निजी कंपनियों को दिया जाएगा। ऐसे में एक ग्रुप के आटो के लिए एमएसटी जारी की जाएगी। इससे उक्त ग्रुप के आटो या उनकेसंबंद्ध आटो में आराम से सफर किया जा सकेगा।
ये एमएसटी धारकों को वन प्वाइंट जर्नी उपलब्ध कराएंगे। यानी एमएसटी वाले यात्रियों को बताया जाएगा कि ग्रुप का आटो उनको रोजाना किस प्वाइंट पर मिलेगा।